बेसन कढ़ी पकोडा रेसिपी Besan kadhi pakoda recipe
बेसन कढ़ी पकोड़ा भारत में बहुत ही ज्यादा प्रचलित है। और इसे भारत के हर राज्य में खाया जाता है। सबसे ज्यादा यह उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। सबसे ज्यादा वेजिटरियन लोग इस बेसन कढ़ी को पसंद करते हैं। वही बेसन कढ़ी पकोड़ा चावल के साथ खाने वाला एक स्वादिष्ट आहार है। बहुत से लोग अपने भारत में इस कढी को मट्ठा मे भी बनाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आप लोगों को बिना मट्ठे के बेसन कढ़ी पकोड़ा की रेसिपी बताएंगे क्योंकि बहुत से लोगों को मट्ठा खाना पसंद नहीं होता है। तो चलिए इस रेसिपी को शुरू करते हैं
Credited by - Aaj tak. in
सामग्री -
कढ़ी बनाने के लिए
- 1 कप बेसन
- 3 कप दही
- 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टेबल स्पून गरम मसाला
- 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टेबल स्पून हींग
- 4 से 5 खड़ी लाल मिर्च
- 1 कप पानी
- तेल
- स्वादानुसार नमक
पकोड़े बनाने के लिए
- 1 कप बेसन
- आधा कप तेल
- 1 टेबल स्पून नमक
तड़के के लिए
- एक टेबल स्पून देसी घी
- एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
पकोड़े बनाने की विधि Besan kadhi pakoda make at home
- सबसे पहले हम बेसन कढ़ी के लिए पकोड़े बनाएंगे।
- एक कप बेसन ले और उसमें आवश्यकतानुसार नमक मिलाकर एक बेटर तैयार करें और बैटर को अच्छी तरह से फेंट।
- बेटर तैयार हो जाने के बाद एक कढ़ाई में आधा कप तेल गर्म करें।
- तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें पकोड़े की सेप में बेटर अलग-अलग जगह पर डालें
- ध्यान रहे पकोड़े ज्यादा कुरकुरे नहीं होने चाहिए।
- पकोड़े बनाने के बाद एक साइड में रख दें
बेसन कढ़ी बनाने की विधि Besan kadhi recipe make at home
- सबसे पहले हम 3 कप बेसन लेंगे और उसमें हल्दी लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला स्वादानुसार नमक मिलाएंगे।
- इसके बाद तीन कप दही मिलाइए और पानी मिलाकर एक स्मूथ बैटर तैयार करें।
- अब हम एक कढ़ाई लेंगे और उसमें थोड़ा तेल गर्म करेंगे तेल गर्म होने के बाद हींग, जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल देंगे।
- और जो हमने अभी बेटर तैयार किया था उसे ऐड करेंगे।
- अब इसे धीमी आंच पर धीरे धीरे पकाएंगे जब तक कि बेटर थोड़ा गाढ़ा ना हो जाए।
- मिश्रण बनने के बाद जो हमने पकौड़े तैयार किए थे वह बेटर में डाल देंगे।
लीजिए अब आपके कढ़ी पकोड़ा तैयार हैं।
सर्व कैसे करें
कढ़ी पकोड़ा को हमारे उत्तर भारत में चावल के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। आप इसे चावल के साथ सर्व करें।
आप इस रेसिपी को लंच या डिनर में तैयार कर सकते हैं।
.jpeg)
Comments
Post a Comment