दम आलू रेसिपी। Dum Aloo Recipe। Punjabi Dum Aloo। [Veg Recipe in hindi]
आलू एक ऐसी सब्जी है जो पूरी दुनिया में बड़े चाव से खाई जाती है। और अगर दम आलू हो तो फिर बात ही क्या है। दम आलू लच्छे पराठे के साथ या पराठे के साथ सर्व करने में मजा ही कुछ और आता है। और इसका स्वाद एक अलग ही तरह का होता है। आलू को फ्राई करके मसाले डालकर यह रेसिपी बनाई जाती है जो कि खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है। जब आपके घर मेहमान आए हों और अगर आपके घर में सब्जी वगैरा नहीं है तब आप दम आलू बनाकर लच्छे पराठे के साथ सर्व करें मेहमान एकदम खुश हो जाएंगे।
दम आलू बनाने के लिए सामग्री
- 1/2 किलो आलू
- एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच सोंठ
- दो से तीन हरी इलायची
- 2 टेबल स्पून दही
- आवश्यकता अनुसार नमक
- तेल
- आवश्यकतानुसार पानी
यह रेसिपी 4 से 5 लोगों के लिए है अगर आप कम या ज्यादा करना चाहे तो अपने हिसाब से कर सकते हैं।
दम आलू बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को छीलकर आधा-आधा पीस में काट लें आलू काटने के बाद कढ़ाई में फ्राई कर लेंगे और साइड में रख लेंगे।
और एक बाउल लेंगे जिसमें एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं आधा चम्मच गरम मसाला एक चम्मच सोंठ आवश्यकतानुसार नमक डालकर मिक्स कर लेंगे।
फिर एक पैन में तेल गर्म करेंगे और दो से तीन इलायची डालेंगे और जो हमने पेस्ट अभी तैयार किया है वह डाल कर 4 से 5 मिनट तक अच्छे से पकाएंगे। फिर इसमें आलू डाल देंगे और 1 मिनट तक चलाने के बाद दही डाल देंगे। और फिर अच्छे से मिक्स कर देंगे
फिर इसे गरमा गरम सर्व करें
Step by step
- आधा किलो आलू को आधा-आधा काट लेंगे।
- और फ्राई करके साइड में रख लेंगे
- फिर सारे मसालों को मिक्स करके पेस्ट बना लेंगे।
- कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे।
- हरी इलायची डाल देंगे।
- पेस्ट डाल देंगे। 4 से 5 मिनट चलाएंगे।
- उसके बाद आलू डालने हैं।
- फिर दही डाल देंगे।
- और गरमागरम सर्व करें
.jpeg)
Comments
Post a Comment