वेजिटेबल पिज़्ज़ा रेसिपी

 वेजिटेबल पिज्जा रेसिपी Vegetable pizza recipe in hindi  

आज के समय में कोई भी बर्थडे पार्टी हो या कोई भी पार्टी पिज्जा न आए ऐसा हो नहीं सकता पिज्जा अब लोग बहुत शौक से खाते हैं। लेकिन आप ऑनलाइन ना मंगा कर घर पर ही पिज़्ज़ा बना सकते हैं। और बहुत स्वादिष्ट होता है। आज की इस रेसिपी के माध्यम से हम आप लोगों को घर पर ही पिज्जा कैसे बनाते हैं उसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी घर पर पिज़्ज़ा बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

                              
            

पिज़्ज़ा बनाने के लिए सामग्री How to make pizza at home  

  • 1/2 कप मैदा
  • 1 चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट
  • एक छोटा चम्मच इंस्टेंट यीस्ट
  • 1/4 कप हल्का गर्म दूध
  • दो से तीन चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच चीनी
  • 1/2 कप गर्म पानी

 ऊपर डालने के लिए सामग्री 

  • 1/2 कप पिज्जा चीज
  • एक कप कटी हुई सब्जियां जैसे - शिमला मिर्च, टमाटर, पनीर, प्याज, स्वीट कॉर्न इत्यादि
  • पिज़्ज़ा सॉस या टमाटर सॉस

पिज्जा बनाने की विधि  

सबसे पहले यीस्ट और चीनी को मिलाकर गर्म पानी में 8 से 10 मिनट के लिए रख दें। सर किसी बर्तन में मैदा को छान लें और उसमें नमक तेल हल्का गर्म दूध मिलाकर नरम नरम आटा गूथ लें। फिर उसे ढक कर किसी गर्म जगह पर लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक रखे। 2 घंटे के बाद आटा फूल जाएगा।
2 घंटे के बाद आटे को थोड़ा और गूथें फिर आटे को बेल कर पिज़्ज़ा का आकार देदें। 
फिर किनारे से उसे बराबर कर ले।
200 सेंटीग्रेड पर हिट कर के पका लें।
इसके बाद आप एक प्लेट लीजिए
 और उसमें थोड़ा तेल छिड़ककर थोड़ा आटा लगा लीजिए।
अब पिज्जा पकने पर उस प्लेट में सेट कर दें।
और पिज़्ज़ा सॉस को पिज़्ज़ा के ऊपर लगाएं और इसके बाद आधी चीज को पिज्जा के ऊपर सेट करें। कटी हुई सब्जियों को सेट करें फिर बाकी बची हुई चीज भी उस पर सेट कर दें।
लीजिए आपका पिज्जा बनकर तैयार है अब आप इसे गरमागरम सर्व करें।


Comments