ऐसे बनाए चिली पटेटो अंगुलियां चाटते रह जाएंगे। Aloo finger। Chilli potato। Chinese recipie। Veg recipie।
आज हम आप लोगों के लिए लेकर आए हैं चिल्ली पोटैटो की रेसिपी जो कि बहुत ही ज्यादा आसान है आप बहुत कम समय में भी यह रेसिपी बना सकते हैं। और अपने घर वालों को खिलाएं तो उन लोगों को यह रेसिपी बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है। और वे लोग आपकी तारीफ करते रह जाएंगे। यह नाश्ते के तौर पर खाई जाने वाली रेसिपी है और इसे चाइना में भी पसंद किया जाता है। लेकिन वर्तमान समय में यह हमारे देश भारत में भी खूब प्रचलित है। और लोगों के द्वारा पसंद भी की जा रही है। इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चिल्ली पटेटो की रेसिपी यह रेसिपी अलग-अलग तरीके से हर जगह पर बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपके लिए बिल्कुल देसी स्टाइल में इसे बनाएंगे यह रेसिपी आप एक बार अपने घर पर अवश्य बनाएं और फिर आप यही कहेंगे कि यह रेसिपी दोबारा फिर बनानी चाहिए तो चलिए शुरू करते हैं।
Credited by - Hindustan times
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम आलू
- आरारोट
- आलू फ्राई करने के लिए oil
- 1/4 चम्मच लाल रंग खाने वाला
बनाने की विधि
सबसे पहले हम लोग आलू को चिल्ली पोटैटो के रूप में काट लेंगे इसके बाद अच्छे से साफ कर लेंगे। और सूखने के लिए रख देंगे। ध्यान रहे आलू को सिर्फ इतना सुखाना है के पानी ना रहे जाए। आलू सूख जाने के बाद इसमें आरारोट अच्छे से मिला देंगे। और फिर कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे जिसमें आलू को कड़क होने तक सकेंगे। जब आलू अच्छे से लाल हो जाएंगे तब हम कढाई से बाहर निकालकर किसी बर्तन में रख लेंगे। अब हमारे चिल्ली पोटैटो बनकर तैयार हैं चिल्ली पोटैटो को गरम गरम खाने में ही मजा आता है। इसीलिए आप इन्हें गरमागरम ही सर्व करें। अगर आप लोगों को चटनी बनाने नहीं आती तो इसकी रेसिपी नीचे हुई है आप चटनी बनाकर इंजॉय कर सकते हैं
चिल्ली पोटैटो चटनी
चिल्ली पोटैटो को बिना चटनी के साथ खाने में मजा ही नहीं आता है। जब आप इसे चटनी के साथ इंजॉय करते हैं तो इसका एक अलग ही मजा है। यहां पर हम तीखी चटनी बनाने जा रहे हैं आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा मिर्ची वाली बना सकते हैं।
चटनी बनाने के लिए चार लाल मिर्च 7 से 8 लहसुन के जबे दो से तीन काली मिर्च और दो टमाटर लगभग 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें और 20 मिनट बाद मिक्सी जार में इन सब चीजों को पानी में से निकाल कर डाल दें और थोड़ा स्वच्छ पानी डालें और स्वादानुसार नमक डालकर अब इसका एक टेस्ट बना लेंगे लीजिए हमारी चटनी भी तैयार है।
अब गरमा गरम चटनी के साथ सर्व करें।
निष्कर्ष
आज हम लोगों ने इस पोस्ट के माध्यम से चिली पटेटो बनाना सीखा और हमें उम्मीद है कि आप हमारी बताई हुई यह रेसिपी एक बार अवश्य बनाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई होगी अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏
.jpeg)
Comments
Post a Comment