नींबू एवं पुदीना पानी रेसिपी -
आज हम आपके लिए नींबू पानी एवं पुदीना पानी लेकर आए हैं जोकि गर्मियों के लिए बहुत ही अच्छा एवं स्वादिष्ट रहता है नींबू एवं पुदीना के अलावा भी थोड़ी और चीजें ऐड करें जिससे हमारा नींबू पानी और भी अच्छा एवं स्वादिष्ट बनेगा यह नींबू पानी टेस्ट के साथ- साथ बहुत ही ज्यादा हेल्दी भी है इसके बहुत ही ज्यादा अलग-अलग फायदे हैं जैसे उल्टी आना, जी मचलना और यह आपके दिमाग को भी ठंडा रखता है अगर आप रोज एक गिलास नींबू पानी इस तरह से बना कर पीते हैं तो आपके शरीर में दिन भर ताजगी रहेगी ।
नींबू पानी बनाने के लिए सामग्री -
- 2 नींबू
- 4 चम्मच चीनी
- 1 चुटकी सेंधा नमक
- 1 कटोरी पुदीने के पत्ते
- 1/4 चम्मच भुना हुआ जीरा
नींबू पानी एवं पुदीना पानी बनाने की विधि-
सबसे पहले हम एक मिक्सी का जार लेंगे और उसमें दो नींबू का रस निचोड़ लेंगे हम चार गिलास नींबू पानी बनाएंगे आप जितने गिलास बनाना चाहते हैं उस हिसाब से नींबू और सामग्री डाल सकते हैं अब हम चार गिलास के हिसाब से चार चम्मच चीनी डालेंगे अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है तो आप 1.5 चम्मच चीनी डाल सकते हैं अब हम इसमें दो चुटकी सेंधा नमक डालेंगे अगर आपके पास सेंधा नमक नहीं है तो आप काला नमक भी डाल सकते हैं लेकिन सेंधा नमक काले नमक के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद है इसलिए हम सेंधा नमक डालेंगे और 1/4 चम्मच भुना हुआ जीरा डाल देंगे और एक कटोरी पुदीना के पत्ते
अच्छे से साफ करके डाल देंगे और थोड़ा पानी डाल देंगे इसके बाद पेस्ट तैयार कर लेंगे पेस्ट तैयार करने के बाद इसे छान लेंगे इसके बाद आप इतना पानी डाल दें किस चार गिलास नींबू पानी बन जाए पानी डालने के बाद अब हम चार गिलास ले लेंगे और अगर आपके पास बर्फ है तो आप बर्फ के टुकड़ों को गिलास में डाल सकते हैं और गिलास में नींबू पानी डालेंगे इसके बाद गिलास को सजाएंगे गिलास को सजाने से ऐसा लगता है कि हम किसी रेस्टोरेंट में बैठकर नींबू पानी पी रहे हैं क्योंकि रेस्टोरेंट में जब हम नींबू पानी आर्डर करते हैं तो हमें ऐसे ही सजा कर दिया जाता है जो बहुत ही अच्छा लगता है इसके लिए हम नींबू को पतला पतला काट लेंगे और क्लास पर लगा देंगे और दो-दो पुदीने की पत्ती ऊपर से सजा देंगे अब लीजिए हमारा नींबू पानी एवं पुदीना पानी बनकर तैयार है अब आप इसे सर्व करें


Comments
Post a Comment