पनीर रोल रेसिपी -
आज हम आप लोगों के लिए पनीर रोल की रेसिपी लेकर आई हूं यह रेसिपी वेज रेसिपी है और हमारे इंडिया में यह रेसिपी नाश्ते के तौर पर बहुत ही मशहूर है। आज हम बिल्कुल देसी स्टाइल में पनीर रोल रेसिपी बनाएंगे तो चलिए शुरू करते हैं -
आवश्यक सामग्री -
- 1 कप आटा
- 1 कप मैदा
- 3 - 4 चम्मच तेल
- 1 प्याज
- 1 शिमला मिर्च
- 6 - 7 जबे लहसुन
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच Tomato catch-up
- 150 ग्राम पनीर
- नमक स्वाद अनुसार
पनीर रोल बनाने की विधि -
सबसे पहले हम
1 कप आटा
1 कप मैदा
1/2 छोटा चम्मच नमक
एक बाउल में डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे अगर आपको मैदा इस्तेमाल नहीं करना है तो आप skip भी कर सकते हैं फिर 1 चम्मच तेल डालेंगे और मिक्स कर लेंगे फिर इसमें पानी डालकर जैसे हम आटा लगाते हैं वैसे ही डो बना देंगे
और 5 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे तब तक हम पनीर रोल के लिए टफिंग बना लेते हैं
पनीर रोल बनाने के लिए टफिंग -
सबसे पहले हम एक पैन गैस पर रखेंगे और उसमें थोड़ा तेल डालेंगे तेल गर्म हो जाने के बाद छह से सात जबे लहसुन के और हरी मिर्च डाल देंगे लहसुन हरी मिर्च थोड़ा पकाने के बाद प्याज डाल देंगे प्याज को हल्का ब्राउन होने के बाद शिमला मिर्च डाल लेंगे और 10 सेकंड तक पका लेंगे आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच Tomato catch-up और आधा छोटा चम्मच नमक डाल लेंगे फिर इसे 1 मिनट तक चलाएंगे और फिर गैस बंद कर देंगे और इसे ठंडा होने देंगे।
जो हमने आटा ढक कर रखा था उसे थोड़ा और गूंथ लेंगे और मीडियम साइज की लोई बना लेंगे फिर इसे गोलाकार में जैसे हम रोटी या पराठे बनाते हैं वैसे ही पराठे बना लेंगे। सब पराठे बनाने के बाद इसमें टफिंग रख देंगे और जैसे बाजार में मिलते हैं उसी तरह फोल्ड कर देंगे। आप चाहे तो टफिंग के साथ में प्याज और गाजर भी रख सकते हैं इससे स्वाद और थोड़ा बढ़ जाएगा। फिर आप टमैटो केचप के साथ इसे सर्व करें।
Conclusion -
तो आज हमने सीखा कि पनीर रोल कैसे बनाते हैं और यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है हमारी बताई हुई रेसिपी एक बार जरूर बनाएं। बच्चों और बड़ों को सभी को पसंद आएगी। अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और यह भी बताएं की अगली रेसिपी कौन सी लानी है मैं आपको जरूर बताऊंगा।

Comments
Post a Comment