रसगुल्ला रेसिपी -
रसगुल्ला हमारे भारत में एक बहुत ही स्वादिष्ट एवं लोकप्रिय मिठाई है इसे हम होली और दिवाली पर अपने घर में जरूर बनाते हैं वैसे तो रसगुल्ला हम कभी भी खा सकते हैं लेकिन हमारे भारत में खाना के बाद रसगुल्ला ज्यादा खाते हैं खाने के बाद कुछ मीठा हो जाये तो मजा ही आ जाता है और मीठे कि जगह पर अगर रसगुल्ला हो फिर तो क्या ही कहना मजा ही आ जाता है हमारे यहाँ तो उत्तर प्रदेश में रसगुल्ले फेमस हैं
रसगुल्ला बनाने के लिए सामग्री -
- 1.5 लीटर दूध
- 2 नीम्बू
- 1 चम्मच मैदा या आरारोट
- 500 ग्राम चीनी
रसगुल्ला बनाने की विधि -
सबसे पहले हम 1.5 लीटर दूध लेंगे और उसे एक उबल आने तक पकाएंगे उबल आने के बाद दूध को हमें थोडा ठंडा कर लेना है दूध को हम इसलिए ठंडा करेंगे कि हमारे रसगुल्ले बाद में फटे न 2 नीम्बू लेंगे और उसका रस निकल लेंगे जितना रस निकलेगा हमें उतना ही उसमे गरम पानी मिला देना है और पानी को थोडा थोडा करके दूध में दाल देंगे फिर हम थोड़ी हीओ देर में देखेंगे कि हमारा दूध फटने लगेगा अगर दूध नहीं फट रहा है तो आप थोड़ी देर के लिए और गरम कर सकते है फिर दूध फट जायेगा दूध फट जाने के बाद हम एक कपड़ा लेंगे जिससे पानी को अलग कर लेंगे ध्यान रहे कि दूध में पानी नहीं रहना चाहिए इसके बाद फटे हुए दूध को हम एक से दो बार ठन्डे पानी से धो लेंगे जिससे नीम्बू का सारा खट्टापन निकल जायेगा पानी बिलकुल नहीं रहना चाहिए इसके बाद एक बर्तन में फटे हुए दूध को निकाल लेंगे फिर इसमे एक चम्मच मैदा या आरारोट मिला लेंगे फिर अच्छे से इसे मिला लेंगे मिला लेने के बाद इसे हंथेलियों से रगड़ - रगड़ कर मुलायम कर लेंगे जब हमारा फटा हुआ दूध बिलकुल सॉफ्ट हो जायेगा फिर छोटी - छोटी गोलियां बना लेंगे और गोलियों में दरार नहीं रहनी चाहिए रसगुल्ले बनाने के बाद हम चासनी बनायेंगे -
रसगुल्लों के लिए चासनी -
सबसे पहले 500 ग्राम चीनी लेंगे और 1 लीटर पानी लेंगे फिर दोनों को भगौने में डालकर एक उबल आने तक हाई फ्लेम पर पकाएंगे एक उबल आने के बाद इसमे एक - एक करके रसगुल्ले डालेंगे और 5 मिनट के लिए ढक देंगे थोडा ढक्कन खुला रहने देंगे ध्यान रहे गैस का फ्लेम हाई ही रखेंगे 5 मिनट के बाद रसगुल्लों को पलट देंगे फिर 5 मिनट के लिए फिर ढक देंगे 5 मिनट के बाद हम 1/2 कप गरम पानी भगौने में डाल देंगे जिससे हमारी चासनी भी स्मूथ रहेगी पानी डालने के बाद 5 मिनट के लिए फिर ढक देंगे 5 मिनट के बाद हम देखेंगे हमारे रसगुल्ले तैयार हैं
लेकिन अभी ये खाने के लायक नहीं हुए हैं 5-6 घंटे के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे फिर हमारे रसगुल्ले बिलकुल हलवाई जैसे तैयार हैं अब आप इसे सर्व करें


Comments
Post a Comment