कच्चे आम कि रेसिपी -
आज हम आपके लिए लेके आये हैं कच्चे आम कि रेसिपी इसको बनाना बहुत ही आसान है इस गर्मी में ये रेसिपी बहुत ढंडक पहुंचाती है और ये रेसिपी आप को और आपके घर वालों को बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है इसलिए इस रेसिपी को एक बार जरूर अपने घर पर बनायें आइये तो रेसिपी शुरू करते हैं -
कच्चे आम कि रेसिपी के लिए सामग्री -
- 4 कच्चे आम
- 1/2 कप पोदीने के पत्ते skip भी कर सकते हैं
- 100 ग्राम चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1 छोटा चम्मच छत मसाला पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच देशी घी skip भी कर सकते हैं
- green colour
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच आम चूर पाउडर
रेसिपी बनाने कि विधि -
सबसे पहले हम चार आम लेंगे फिर आम को छोटे - छोटे टुकड़ों में काट लेंगे इतने बड़े - बड़े तुकडे कर लेंगे कि हम मिक्सी में आरम से पीस लें फिर एक सूखी हुई मिक्सी लेंगे आम के तुकडे मिक्सी में डाल देंगे
1/2 कप पोदीने के पत्ते अच्छे से साफ़ कर के डाल लेंगे फिर मिक्सी में थोडा - थोडा पानी डालकर इसकी पियुरी बना लेंगे फिर अगर आप चाहे तो आम कि पियुरी को छान भी सकते हैं जिससे जो तुकडे बचे होंगे बो बाहर निकल जायेंगे अब हम खट्टे आम कि पियुरी को मीठा बनाने के लिए इसमे 100 ग्राम चीनी डालेंगे चीनी के साथ - साथ पियुरी में
1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
इन सारी चीजों को अच्छे मिक्स कर लेंगे
अब हम चलते हैं इसको बनाने के प्रोसेस में -
सबसे पहले गैस पर कढाई रखेंगे और गैस का फ्लेम मध्यम कर लेंगे अब हम इसे बनाना शुरू करते हैं
कढाई में 1 छोटा चम्मच देशी घी डालेंगे अगर आप घी पसंद नहीं करते तो आप skip भी कर सकते हैं यहाँ घी हम केवल साइनिंग के लिए डाल रहे हैं अब जो हमने पियुरी बनायीं थी वो डाल देंगे पियुरी डालने के बाद धीरे - धीरे इसे चलाते रहेंगे क्यूंकि जो हमने मसाले डाले थे वो अच्छे से पक जाएँ कुछ देर बाद हम देखेंगे कि जो हमने चीनी डाली थी वो चासनी के रूप में बदल गयी है फिर 3-4 मिनट के लिए ढ़ककर रख देंगे फिर हम ढक्कन खोलेंगे और हमारी रेसिपी में बबल्स बनने लगेंगे फिर हम गैस का फ्लेम स्लो कर देंगे फिर थोड़ी देर तक हलके हाँथ से चलाएंगे फिर हम इसमे थोडा green colour डाल देंगे जिससे हमारी रेसिपी और सुन्दर लगाने लगेगी अगर आप के पास colour नहीं है तो आप skip भी कर सकते हैं फिर इसे अच्छे से मिला देंगे अब हमारी रेसिपी अच्छे से बन जाएगी इसमे जो बबल्स उठेंगे वो बहार नहीं आयेंगे रेसिपी में ही शटल होने लगेंगे मतलब हमे रेसिपी एकदम तैयार है फिर हम एक थाली लेंगे और उसमे थोडा घी लगाकर पियुरी डाल लेंगे और एकदम बराबर कर लेंगे और इसे ठंडा लगभग 1-2 दिन के लिए करेंगे जब हमरी रेसिपी ठंडी हो जाएगी फिर हम इसे बर्फी कि तरह छोटे - छोटे पीसों में काट लेंगे
फिर एक बड़ा सा बाउल लेंगे बाउल में बर्फी डाल देंगे
1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
1/2 छोटा चम्मच आम चूर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
अब हम इन सारे मसलों को इस तरह से मिलायेंगे कि मसाले बर्फी के ऊपर चिपक जाएँ फिर आप इस बर्फी को डब्बे में भरकर 6 महीने तक रखकर खा सकते हैं ये जल्दी ख़राब नहीं होते और आप चाहे तो किसी भी डब्बे में भरकर रख सकते हैं
तो दोस्तों आपको हमारी ये रेसिपी कैसे लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
धन्यवाद

Comments
Post a Comment