माइग्रेन के लड्डू गर्मियों के लिए रेसिपी-
यह लड्डू जो हम बनाने वाले हैं यह गर्मियों में आप 2 महीने तक रख कर खा सकते हैं और यह लड्डू गर्मियों में बहुत ही आरामदायक होते हैं इनसे सर दर्द और दिमाग तेज होता है लगातार एक डेढ़ महीने तक रोज सुबह एक लड्डू खाने से आपको फर्क दिखने लगेगा अगर आपका सर में दर्द रहता है तो आप यह वाली रेसिपी जरूर बनाए वैसे तो गर्मियों में इसे बहुत ही चाव से खाते हैं
लड्डू बनाने के लिए सामग्री -
- 2 गोला या सूखे नारियल
- 1/2 खरबूजे के बीज
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 20 बादाम
- 200 ग्राम चीनी
लड्डू बनाने की विधि -
सबसे पहले दो सूखे नारियल या गोले कद्दूकस करेंगे जो गोला हम भैया दूज में इस्तेमाल करते हैं वही बोला कद्दूकस कर लेंगे
तो चलिए अब रेसिपी बनाना स्टार्ट करते हैं तो सबसे पहले हम एक मिक्सी का जार लेंगे और उसमें खरबूजे के बीज और बादाम डालकर थोड़ा दर - दरा पीस लेंगे।
अब हम गैस पर कढ़ाई या पैन रखेंगे और medium flame पर गर्म कर लेंगे फिर एक चमचा देसी घी डाल देंगे जब हमारा देसी घी गर्म होने लगेगा फिर उसमें काली मिर्च पाउडर भून लेंगे
और गैस को Low flame पर कर लेंगे और अब खरबूजे और बादाम का रोस्ट बनाया था वो डाल देंगे अब हम इसको 1 मिनट तक चला चला कर पकाएंगे अब हमने जो गोला कद्दूकस किया था वो डाल देंगे और 1 मिनट तक चला चला कर पकाएंगे अब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे
अब चाशनी तैयार करने के प्रोसेस में चलते हैं जिस कढ़ाई में गोला हमने भूना था उसी कढ़ाई में चाशनी बनाएंगे सबसे पहले 200 ग्राम चीनी डाल देंगे और एक कप पानी डाल देंगे इसे चीनी घुलने तक चलाएंगे हमें ज्यादा गाढी चासनी नहीं बनानी है
केवल चासनी चिपचिपाने लगे इतनी ही गाढी करेंगे चाशनी बनाने के बाद उसी चासनी में जो गोला हमने भूनकर तैयार किया था वो डाल देंगे और अच्छे से मिक्स करते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे जब चासनी बिल्कुल बाहर ना रह जाए चासनी गोले के अंदर हो जाएगी और बाहर नहीं रह जाएगी तो हम जान जाएंगे हमारी रेसिपी तैयार है अब हम इसे गैस से उतार कर प्लेट में निकाल लेंगे और थोड़ा सा ठंडा कर लेंगे हाथ पर थोड़ा घी लगा कर लड्डू के आकार में बनाएंगे जब लड्डू तैयार हो जाएंगे तो रोज सुबह एक लड्डू खाने से आपको 1 महीने में ही फर्क दिखने लगेगा
तो दोस्तों हमारी यह रेसिपी आप लोगों को कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इसे एक बार बनाकर जरूर देखो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है अगर आपने यह रेसिपी एक बार बनाकर खा ले तो आप इस रेसिपी को बार-बार बनाना चाहेंगे
धन्यवाद


Comments
Post a Comment