Vrat ki recipie sabuddane ka chila in hindi

 व्रत के लिए रेसिपी - 

जैसा कि हम सब जानते हैं कि व्रत में हम कुछ ही चीजें खा - पी सकते हैं इसलिए आज हम आप के लिए व्रत में खाने वाला अनोखी रेसिपी लेकर आई हूँ अगर मेरी ये रेसिपी आप को पसंद आये तो प्लीज कमेंट में जरूर बताएं |

और अगर आप इसे बिना व्रत के बनाना चाहते हो तो आप अपने स्वादानुसार ज्यादा स्वादिस्ट बना सकते हैं तो आइये जानते हैं रेसिपी-


सामग्री -

  • 1 उबला हुआ आलू 
  • 4 चम्मच मूंगफली 
  • 1/2 कप सबुददाना
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च 
  • 1/2 चम्मच सेंधा नमक 
  • 2  हरी मिर्च 
  • 2  चम्मच दही 
  • 1/2 चम्मच घी 
  • 1  चम्मच बटर 


बनाने कि विधि -

सबसे पहले हम चीला बनायेंगे -

एक उबला आलू लेंगे और उसे कद्दूकस करके बारीक कर लेंगे इसलिए कि आलू कि गुठलियाँ न रहे 

4 चम्मच मूंगफली को दरहरा रोस्ट कर के पीस लेंगे 

रोस्ट कि हुई मूंगफली में थोडा पानी डाल कर थोड़ी देर तक रख देंगे 

1/2 कप सबुददाने को 2 घंटे भिगोकर मिक्सी में डालकर 1/2 कप पानी डालकर इसे मिक्स कर लेंगे सबुददाने को पीस लेने के बाद जो आलू हमने कद्दूकस किया था उसके साथ में मिला देंगे 

और अब इसमे 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच सेंधा नमक बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च अब हम इसे अच्छी तरह मिला लेंगे | हम इसे व्रत के लिए बना रहे हैं आप अगर इसे  रेगुलर नाश्ते के लिए बना रहे हो तो और 

मसाले अपनी इच्छानुसार डाल सकते हैं  और इसे जरूरत के अनुसार ज्यादा बेटर बना सकते हैं अब हम तबे पर 1/2 चम्मच घी डालेंगे और 1 चम्मच बटर डालेंगे अब जो हमने पेस्ट बनाया है उसे तबे पर डालेंगे (पहले गैस लो फ्लेम पर जलाएंगे ) पेस्ट डालने के बाद उसे चीले के आकार में बनायेंगे 

जब हमारा चीला एक तरफ से पक जाता है तो उसे पलट देंगे और गैस मध्यम कर देंगे 2 से ३ मिनट सेक ले और हमारा चीला और हमारा चीला तैयार है | 



                                                                 








अब हाम चटनी बनायेंगे -

एक कढाई में 1/2 तेल डाल देंगे और थोडा जीरा डाल देंगे 

बारीक कटी हुई दो हरी मिर्च डाल देंगे

और इसे भून लेंगे और थोडा धनिया पत्ता डाल के जो मूंगफली हमने रोस्ट कि थी उसे डाल देंगे 

स्वाद के अनुसार सेंधा नमक डाल देंगे | 

फिर लगभग एक मिनट तक चम्मच से चलाएंगे और फिर हमारी चटनी बनके तैयार है | 

गरमा गरम सर्व करें 


                                                                     







तो दोस्तों आप को हमारी ये रेसिपी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं 

Comments