मंचूरियन रेसिपी -
पत्ता गोभी गाजर शिमला मिर्च हरी प्याज जैसी हरी सब्जियों से बनी वेज मंचूरियन ग्रेवी बहुत ही स्वादिष्ट एवं मसालेदार चाईनीज फ़ूड व्यंजन है इसे आप नाश्ते में भी परोस सकते हैं और लंच डिनर में भी परोस सकते हैं आप इसे राइस के साथ भी ले सकते हैं और खली मंचूरियन भी खा सकते हैं ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है इस रेसिपी को आप एक बार जरूर बनायें |
यह रेसिपी 2-3 लोगो के लिए है
सामग्री -
- 1 कप कटा हुआ बंदगोभी
- 1 शिमला मिर्च
- 1/2 आधा घिसा हुआ गाजर
- 1 कप कॉर्न फ्लोर
- 1 कप मैदा
- 2 हरी मिर्च
- 1 बड़ा प्याज
- 2 चम्मच कटा हुआ लहसुन
- 1 चम्मच रेड चिल्ली सौस
- 1 चम्मच ग्रीन चिल्ली सौस
- 1 चम्मच टमाटर सौस
- 2 चम्मच सोया सौस
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 काली मिर्च पाउडर
वेज मंचूरियन बनाने कि विधि -
1 कप कटा हुआ बंदगोभी एक शिमला मिर्च में से थोड़ी सी शिमला मिर्च काट लेंगे और थोडा सा हरा प्याज काट लेंगे आधा घिसा हुआ गाज़र फिर किसी बर्तन में हरा प्याज और बंदगोभी डाल देंगे ऊपर से इसमे थोडा सा नमक डाल देंगे इसके बाद 5 मिनट तक छोड़ देंगे 5 मिनट के बाद बंदगोभी और प्याज को मुट्ठी से दबाकर - दबाकर इसका पानी निकाल देंगे | फिर एक बाउल लेंगे पानी निकला हुआ हरा प्याज और बंदगोभी और घिसा हुआ गाज़र, शिमला मिर्च डाल देंगे और सब्जियों में 1/4 (एक चौथाई) कप कॉर्न फ्लोर और कॉर्न फ्लोर से थोडा कम मैदा एड कर देंगे थोडा सा काली मिर्च पाउडर 1/2 लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक एड कर देंगे और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लेंगे इसे बिलकुल एसा बनायेंगे जैसा कि हम आटा लगाते हैं अगर आप का मिक्सार नहीं बन रहा है तो आप थोडा मैदा और एड कर सकते हैं मिक्सर बनाने के बाद छोटी - छोटी गोलियां बना लेंगे जैसी हम पकोड़ी बनाते हैं वैसे ही हम इसे बनाकर गैस का फ्लेम मध्यम रखकर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से तल लेंगे |
और फिर तलने के बाद एक कढाई में 2-3 चम्मच तेल गरम करेंगे फिर इसमे -
- थोडा अदरक
- 2 हरी मिर्च
- 1 कटा हुआ बड़ा प्याज
- 1/2 शिमला मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
और फिर इसमे -
- 1 चम्मच red chilli souce
- 1 चम्मच green chilli souce
- 1 चम्मच टमाटर souce
- 1/2 चम्मच white winegar
- 1 चम्मच soya souce
- 1/2 लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच कॉर्न फ्लोर में पानी मिलाकर इसका एक घोल बना लेंगे और और 2-3 बार में थोडा - थोडा कर के डाल देंगे कॉर्न फ्लोर डालने के बाद एक कप पानी डाल देंगे और फिर एक बार इसे अच्छे से मिला लेंगे |
एक उबाल आने के बाद मंचूरियन बोल्स को ग्रेवी में डाल देंगे और एक उबाल आने तक पका लेंगे इसके बाद कढाई को उतर लेंगे |
और गरमा - गरम सर्व करें

.jpeg)
Comments
Post a Comment