वेज मोमोज recipie in hindi अब बाजार जैसे मोमोज बनाएं घर पर चटनी के साथ

 मोमोज रेसिपी-

मोमोज एक चाइनज रेसिपी है लेकिन अब यह भारत में भी बहुत ही ज्यादा फेमस एवं लोकप्रिय हो गई है हम इसे नाश्ते में या शाम को खाने के बाद या खाने से पहले भी खा सकते हैं मोमोज दो तरह से बना सकते हैं वेज मोमोज और चिकन मोमोज हम आज वेज मोमोज बनाएंगे चटनी भी बनाएंगे आइए तो शुरू करते हैं-
                                           
                                  

मोमोज बनाने के लिए सामग्री-

  • 1 कप मैदा
  • 2 कप कद्दूकस किया हुआ पत्ता गोभी
  • 1 कद्दूकस किया हुआ गाजर
  • 1 बड़ा प्याज बारीक काटकर
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 inch अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • 8-10 बजे लहसुन के
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया

मोमोज की चटनी बनाने के लिए सामग्री-

  • 8-10 कश्मीरी लाल मिर्च
  • 3-4 सूखी लाल मिर्च 
  • 2 टमाटर
  • 2 चम्मच सिरका या (White Vinegar )
  • 7-8 लहसुन के जबे

मोमोज बनाने की विधि-

सबसे पहले हम दो कप घिसा हुआ पत्ता गोभी ले लेंगे एक कद्दूकस की हुई गाजर एक बड़ा प्याज बारीक काटकर एक चम्मच नमक डालकर अब इन्हें हम अच्छे से मिक्स कर लेंगे मिक्स करने के बाद 10 मिनट के लिए इसे ढक कर रख देंगे ताकि सब्जियों में से सारा पानी निकल जाए 10 मिनट के बाद सब्जियों को एक सूती कपड़े में डालकर अच्छे से इनका पानी निकाल देंगे पानी निकालने के बाद सब्जियों को एक बॉल में निकाल लेंगे अब हम कुछ और चीजें इसमें ऐड करेंगे सबसे पहले हम इसमें 2 हरी मिर्च काटकर डाल देंगे 2 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया और डाल देंगे 8 से 10 जबे लहसुन के डाल देंगे 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर और एक टेबलस्पून हरा धनिया डालकर दो से तीन चम्मच रिफाइंड ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे अब हमारी मोमोज बनाने की टफिंग तैयार है 

अब हम मोमोज के लिए आटा लगाएंगे-
एक कप मैदा लेंगे आधा चम्मच नमक लेंगे दो से तीन चम्मच रिफाइंड ऑयल और इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे मिक्स कर लेने के बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा लगाएंगे ध्यान रहे आटा हमें बिल्कुल वैसे ही लगाना है जैसे हम पूरी के लिए आटा लगाते हैं ना ज्यादा ढील रहना चाहिए
ना ज्यादा हार्ड रहना चाहिए जब हमारा आटा लग जाएगा फिर हम आटे पर थोड़ा सा रिफाइंड ऑयल लगाकर इसे चिकना कर लेंगे फिर हम इस आटे को 30 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे 30 मिनट के बाद बिल्कुल छोटे छोटे लोहिया बना लेंगे लोहिया बनाने के बाद इसे गीले कपड़े से ढक कर रख देंगे ताकि लोहिया सूखे  है ना

अब हम कढ़ाई लेंगे और इसमें 1.5 से 2 ग्लास पानी डाल देंगे पानी डालने के बाद इसे उबलने देंगे और इसके ऊपर एक छलनी रख देंगे और छलनी पर थोड़ा रिफाइंड ऑयल लगा देंगे ताकि मोमोज छलनी में चपकें ना और छलनी के ऊपर थाली या किसी भी ढक्कन से ढक देंगे और पानी उबलने देंगे ध्यान रहे गैस मीडियम रखनी है 
अब हम एक-एक करके लोहिया लेंगे और बेलेंगे लोही आपको लगभग 3.5 से 4 inch के व्यास में इसे बेल लेंगे इसके बाद लोही के बीच में 1 Tablespoon टफिंग रखनी है और लोही को एक साइड से उठाकर प्लेट के आकार में माडेंगे और 1-1 प्लेट को आपस में चिपकाते जाएंगे जैसे हम साड़ियों में प्लेट बनाते हैं वैसे ही हम मोमोज में प्लेट बनाएगे और उनको आपस में जोड़ते जाएंगे ऐसे ही हम एक-एक करके सारे मोमोज बना लेंगे मोमोज बनाने के बाद जो हमने पानी उबलने के लिए रखा था और उसके ऊपर जो छलनी हमने रखी थी उसमें एक-एक करके अलग-अलग मोमोज रख देंगे और ढक्कन बंद कर देंगे 10 से 12 मिनट तक उबलने देंगे ध्यान रहे जव आप मोमोज छलनी में रखेंगे हमारा पानी उबलता हुआ होना चाहिए 10 से 12 मिनट के बाद हम देखेंगे कि हमारे मोमोज हल्के हल्के ट्रांसपेरेंट हो जाएंगे और आपको हल्की हल्की फीलिंग नजर आने लगेगी अब हमारे मोमोज बनकर तैयार हो चुके हैं आप चाहे तो मोमोज को फ्राई भी कर सकते हैं
                                   
              credited by - jsnewtimes

मोमोज की चटनी बनाने की विधि-

8-10 कश्मीरी लाल मिर्च और तीन से चार लाल मिर्च तड़के वाली एक बॉल में डाल लेंगे और फिर बोल में एक कप खोलता हुआ गरम पानी डालेंगे और फिर इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ देंगे 10 मिनट के बाद हम मिर्च को पानी सहित मिक्सी में डाल लेंगे और फिर दो टमाटर डाल देंगे दो चम्मच नमक डाल देंगे दो चम्मच सिरका या वाइट विनेगर 7 से 8 जबे लहसुन डाल देंगे और फिर हम इसे पीस लेंगे

अब हमारी चटनी और मोमोज बनकर बिल्कुल तैयार हैं अब हम गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करेंगे

तो दोस्तों आपको हमारी या रेसिपी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं धन्यवाद

Comments