मैक्रोनी रेसिपी in hindi देसी स्टाइल में

 मैक्रोनी रेसिपी-

आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं बहुत ही टेस्टी एवं मसालेदार मैक्रोनी पास्ता की रेसिपी इसे बनाना बहुत ही आसान है मैक्रोनी पास्ता बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगता है एक बार मेरी बताई हुई रेसिपी जरूर ट्राई करें इस समय आपके बच्चे और आप एकदम खुश हो जाएंगे इतनी स्वादिष्ट बनती है यह मैक्रोनी पास्ता की रेसिपी।
                                    

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप मैक्रोनी
  • 1 चम्मच बटर
  • 1 एक चम्मच तेल
  • 1 चम्मच कटा हुआ लहसुन
  • 1 प्याज
  • 3 मीडियम साइज टमाटर
  • 3 चम्मच टमाटर सॉस
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
इन सब सामग्री से हम बहुत ही टेस्टी एवं मसालेदार मैक्रोनी पास्ता बनाएंगे जो आपको और आपके बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाला है

मैक्रोनी पास्ता बनाने की विधि-

चलिए तो रेसिपी बनाना शुरू करते हैं-
टेस्टी मैक्रोनी पास्ता बनाने के लिए पहले हम किसी बर्तन में 2 लीटर पानी गर्म होने रख देंगे और जैसे ही पानी में उबाल आने लगेगा उसमें हम 2 कप मैक्रोनी डाल देंगे और थोड़ा सा नमक डाल देंगे फिर हम इसे 2 से 3 मिनट तक उबालेंगे जब तक यह 2 से 3 मिनट तक उबलेगा दो-तीन मिनट में इसे दो तीन बार चला देंगे ध्यान रहे गैस को मीडियम रखना है पकने के बाद इसे उतार लेंगे फिर माइक्रोनी को किसी बर्तन में निकाल लेंगे मैक्रोनी में पानी नहीं रहना चाहिए अब आप अब हम बनाएंगे
सबसे पहले हम एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच बटर और एक चम्मच तेल गर्म करेंगे और गर्म होने के बाद इसमें एक चम्मच कटा हुआ लहसुन डाल देंगे और इसे थोड़ा पका लेंगे और फिर एक कटा हुआ प्याज डाल देंगे प्याज को ब्राउन होने तक पका लेंगे फिर इसमें 3 मीडियम साइज टमाटर कटे हुए डाल देंगे और थोड़ा नमक डाल देंगे जिससे टमाटर अच्छे से घुल जाएं फिर इसे 2 मिनट तक ढक कर पका लेंगे 2 मिनट बाद हमारे टमाटर अच्छे से पक जाएंगे हम गैस को धीरे करेंगे और उसमें 3 चम्मच टमाटर सोस डाल देंगे अब हम इसमें उबली हुई माइक्रोनी डाल देंगे और आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे और आवश्यकतानुसार नमक इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे अच्छे से मिक्स कर लेने के बाद गैस को बंद कर लेंगे और गरमा गरम सर्व करेंगे
                             

तो दोस्तों आपको हमारी यह रेसिपी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस रेसिपी को एक बार जरूर बनाएं आपको और आपके बच्चों को यह रेसिपी बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है

 


Comments