छोले भठूरे रेसिपी (छोला भटूरा ) -
छोले भठूरे तो आपने बहुत सी जगह खाए होंगे आप मेरी बनायी हुई रेसिपी एक बार बनाकर देखो अगर खाने में मजा न आये तो कहना हम छोला भठूरे एक दम स्वादिस्ट बनायेंगे और एक दम सॉफ्ट बनायेंगे | हम इसे नाश्ते, लंच और डिनर में हर तरह से खा सकते हैं यह एक स्वादिष्ट भोजन रेसिपी है जो मसालेदार और स्वाद- युक्त डीप फ्राई पूरी के साथ बनायीं जाती है |
भटूरा बनाने के लिए सामग्री -
- 1/3 एक तिहाई कप सूजी
- 1/2 कप दही
- 1 चम्मच नमक
- 1 चम्मच चीनी
- 2 कप मैदा
- 1/2 कप सोडा (Baking soda)
भटूरा बनाने की विधि -
सबसे पहले 1/3 कप सूजी लेंगे
1/2 कप दही
1 चम्मच नमक
1 चम्मच चीनी लेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे और अब इसे 2-3 मिनट तक रख देंगे क्योंकि सूजी और दही अच्छे से मिल जाये |
2-3 मिनट बाद इसमे बेकिंग सोडा डाल के मिला देंगे और फिर हम इसे जरुरत के अनुसार पानी डालकर गूंथ लेंगे जब गूंथ के सॉफ्ट हो जाये तो इसे 1 घंटे के लिए ढ़ककर रख देंगे 1 घंटे के बाद हम भटूरा बनायेंगे आटे को थोडा और हंथेलियों से रगड़ - रगड़ कर सॉफ्ट कर लेंगे और अब लोई बना लेंगे अगर लोई आपके हाँथ में चिपक रही है तो थोडा मैदा ले सकते हैं भटूरा बेलेंगे भटूरे को हम पतला नहीं करेंगे न ही मोटा रखेंगे मीडियम बेलेंगे और तेल गरम होते ही भटूरा डाल देंगे | ध्यान रहे भटूरा हम तभी सकेंगे जब तेल एकदम गरम हो
भटूरा कढाई में डालने के बाद भठूरे के ऊपर से गरम तेल डालेंगे जिससे हमारा भटूरा एक दम फूल जायेगा फिर इसे पलट देंगे और अच्छे से पका लेंगे फिर हमारा भटूरा तैयार है आप इसी तरह बाकि भठूरे बना लेंगे
छोले बनाने के लिए सामग्री -
- 250 ग्राम छोले
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सौंफ
- 4-5 लौंग
- 3-4 छोटी इलायची
- एक टुकड़ा डाल चीनी
- 3-4 काली मिर्च
- 3-4 साबुत लाल मिर्च (आवश्यकतानुसार)
- 2 तेज पत्ता
- 1 बड़ी इलायची
- 3-4 टमाटर
- 1 चम्मच हल्दी
- लाल मिर्च पाउडर (आवश्यकतानुसार)
- 2 चम्मच घी
- 3-4 प्याज
- अदरक लहसुन का पेस्ट
छोले बनाने कि विधि -
छोले को रातभर भिगोकर रखेंगे फिर इसका पानी निकालकर इसमे 1/2 चम्मच नमकऔर आवश्यकतानुसार पानी डालकर कूकर में रख देंगे 6-7 सीटी तक उबालें
जब तक हमारे छोले उबल रहे हैं तब तक हम छोले के लिए मसाला बनायेंगे
आप चाहे तो रेडिमेंट मसाला भी यूज कर सकते हैं हम घर पर मसाला बनायेंगे -
2 चम्मच साबुत धनिया
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच सौंफ
4-5 लौंग
तोडा सा जयफर
3-4 हरी इलायची
थोड़ी डाल चीनी
3-4 काली मिर्च
साबुत लाल मिर्च अपने हिसाब से डाल सकते हैं
फिर इसे थोडा सा भून लेंगे, और मिक्सी में डालकर बारीक पीस लेंगे
अब हमारे छोले उबल गए हैं और मसाला भी तैयार है
अब हम ग्रेवी बनायेंगे -
कढाई में हम तेल गरम करेंगे और आधी चम्मच जीरा डाल देंगे 2 तेज पत्ता डाल देंगे 1 बड़ी इलायची डाल देंगे
और 3 प्याज काटकर डाल देंगे प्याज भुन जाने के बाद 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट थोड़ी देर बाद 2-3 टमाटर कटे हुए डाल देंगे टमाटर तोड़ी देर पकाने के बाद 1 चम्मच हल्दी आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर फिर ढ़ककर 3-4 मिनट तक पका लेंगे फिर जो हमने मसाला बनाया था बो डाल देंगे उपर से स्वादानुसार नमक डाल देंगे 3-4 मिनट बिना पानी के पका उसके बाद जितनी ग्रेवी आपको चाहिए उस हिसाब से गरम पानी डाल देंगे और 3-4 मिनट गैस का फ्लेम कम कर के पका लेंगे फिर छोले गैस से उतर लेंगे फिर इसमे तड़का लगायेंगे
आप जिस बर्तन में तड़का लगाना चाहे उसे गैस पर रखकर 2 चम्मच घी लहसुन अदरक और हरी मिर्च डाल देंगे 1\2 चम्कमच कसूरी मेथी और फिर तडका लगा देंगे
लो अब हमारे छोले भटूरा तैयार हैं गरमा - गरम सर्व करे प्याज और आचार के साथ
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment